HomeCrimeकिच्छा न्यूज़ : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

किच्छा न्यूज़ : स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

किच्छा। कोतवाली पुलिस की टीम ने एक आरोपी को अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नगर निवासी फरजान नामक युवक को पकड़ लिया। एसआई हेमचंद्र हरड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पकड़े गए युवक के पास से तलाशी के दौरान करीब 5 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर कब्जे में ले ली। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि नशे के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है और अभियान आगे भी जारी रहेगा। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई हेमचंद सहित कां. ताज वीर शाही व राजेश गिरी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments