किच्छा। दरऊ पुलिस चौकी की टीम ने प्रतिबंधित गोवंश पशु के मांस सहित आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार दरऊ चौकी प्रभारी आरसी बेलवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मलपुरा क्षेत्र में औचक छापा मार कर गोवंश पशु का मांस सहित मांस काटने के उपकरण बरामद कर लिए। पुलिस टीम ने सिरोलीकला निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र रसीद को लगभग 50 किलो प्रतिबंधित गौ मांस एवं गौ वध करने वाले उपकरणों सहित दबोच लिया। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से गौ मांस बिक्री कर एकत्रित की गई 10 हजार 340 रुपए की धनराशि भी आरोपी के पास से बरामद कर ली। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी एसआई रमेश चंद्र बेलवाल, कांस्टेबल गोरखनाथ,रविंद्र रावत तथा मनोज कुमार शामिल थे।