HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत की जयंती पर किया याद

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत की जयंती पर किया याद

किच्छा। देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर शहीद-ए-आजम के बलिदान को याद किया। नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली तथा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता नगर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू, यूथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता फिरदौस सलमानी ने कहा कि स. भगत सिंह ने देश प्रेम के चलते अपना सब कुछ देश की आजादी के लिए कुर्बान कर दिया और हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया।

उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को सरदार भगत सिंह के देशभक्ति संदेश तथा समर्पण भाव से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी पड़ोसी देशों की बुरी नजर भारत देश पर पड़ रही है, जिससे निपटने के लिए देश की जनता को एकजुट होने की जरूरत है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद ए आजम की जयंती के अवसर पर मिष्ठान तथा फल वितरित किए।

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश तिवारी गुड्डू, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री डॉ. गणेश उपाध्याय, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, सभासद दानिश मलिक सोनू, संतोख सिंह, जगरूप सिंह गिल, जुगराज सिंह, देवेंद्र सिंह विर्क, जितेंद्र सिंह संधू, अमित सिसोदिया, जगरूप सिंह गोल्डी, डिंपल सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, दिलबाग सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

हल्दूचौड़ : गोल्डन टच पार्लर में पुलिस का छापा, दो युवतियों समेत पांच हिरासत में

क्योंकि भगत सिंह नहीं मरा करते हैं……

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

News Hub