HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन

किच्छा न्यूज़ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार तथा भाजपा विधायक के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कांग्रेसियों ने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा तथा प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता सीएचसी पहुंचे। धरना देते हुए भाजपा सरकार तथा क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भाजपा ने रेफर सेंटर बना दिया है, जिसके चलते आम जनता तथा मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाओं का उच्च स्तरीय लाभ नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि पिछले दिनों क्षेत्र की एक महिला को इधर से उधर रैफर करने तथा चिकित्सकों द्वारा टालमटोल कर लापरवाही किए जाने के चलते पीड़ित महिला को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। प्रदेश सचिव संजीव सिंह ने कहा पिछले एक साल से अस्पताल में रेबीज का टीका उपलब्ध नहीं है, जिससे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार जुमले बाजो की सरकार है और मात्र बयान बाजी तथा झूठे दावे कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने बड़े-बड़े दावे तथा झूठी घोषणाएं कर अपनी झूठी वाहवाही लूटने का काम किया जा रहा है जबकि धरातल पर स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में नगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मात्र सफेद हाथी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई है और मात्र अपना स्वार्थ सिद्ध करने में लगी हुई है।

पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट व नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी ने कहा प्रदेश सरकार की असफलता के चलते जनता को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और भाजपा की जन विरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के चलते जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी रोष व्याप्त है। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी, युवा नेता बंटी पपनेजा, कांग्रेसी नेता राजेश प्रताप सिंह, विक्रम कोरंगा, रिजवान अंसारी, राजू बजाज, हाजी जाकिर अंसारी, अक्षय बाबा, गुड्डू तिवारी, विनोद कोरंगा, जगरूप सिंह गोल्डी, दिलीप सिंह बिष्ट, ठाकुर महेंद्र सिंह, विनोद मौर्य, शोएब अहमद, वाहिद अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments