HomeBreaking Newsकिच्छा न्यूज़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

किच्छा न्यूज़ : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण

ADVERTISEMENTS

किच्छा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया। भाजपा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना तथा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता व गणमान्य लोग कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने तमाम पौधों का रोपण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा में भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष कमलेंद्र सेनवाल तथा जिला महामंत्री विवेक सक्सेना व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लवी सहगल ने कहा कि लॉकडाउन के बीच भाजपा हाईकमान ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी बूथों पर पौधारोपण करने के निर्देश पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए थे और पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे जिले में बूथ स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फलदार, छायादार पौधे सहित तुलसी के पौधे का रोपण किया। इस मौके पर मंडी समिति सचिव विनोद लोहमी, सुरेंद्र चौधरी, संजय राय, भाजयुमो पूर्व मंडल अध्यक्ष नितेश बाला, केदार दानू, किरण रानी सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

ताजा खबरें मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अभी हमारा व्हाट्सएप्प ग्रुप ज्वाइन करें! Click Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments