HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : कांग्रेस पर भड़के भाजपा के पूर्व विधायक, कहा लोकसभा चुनाव...

किच्छा : कांग्रेस पर भड़के भाजपा के पूर्व विधायक, कहा लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी

ADVERTISEMENTS

किच्छा | किच्छा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और नरेन्द्र मोदी एक फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगें। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेताओं के अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को स्वीकार न करने पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर बोला है, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को हिन्दू विरोधी होने का आरोप लगाया है।

बताते चले कि अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में किच्छा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कांग्रेस नेताओं के अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को स्वीकार न करने पर कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है उन्होंने कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि 500 सालों के संघर्ष के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है लेकिन कांग्रेस अपनी प्रवृत्ति के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम को एक काल्पनिक चरित्र कहा था तथा राम सेतु को खारिज कर दिया यह शुरू से ही कांग्रेस की मानसिकता रही है।

उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस की सोच बदलने वाली है लेकिन देश के लोगों ने संदेश दिया है कि भगवान के अलावा राम पीएम मोदी उनके मन में बसते है उन्होंने कहा कि भगवान राम न केवल बीजेपी और आरएसएस के हैं बल्कि हर व्यक्ति के हैं अगर कांग्रेस को लगता है कि भगवान राम उनके नहीं हैं तो यह उनकी समस्या है उन्होंने कांग्रेस के लिए विनाशकाले विपरीत बुद्धि कहा।

इसके आलवा उन्होंने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और नरेन्द्र मोदी एक फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगें।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments