HomeBreaking NewsLove Story : खुशबू बानो का नहीं हुआ था अपहरण ! मामले...

Love Story : खुशबू बानो का नहीं हुआ था अपहरण ! मामले में आया नया मोड़

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

📌 पति संग पहुंची थाने, कही यह बात…

CNE DESK/भदोही (संत रविदास नगर) की युवती खुशबू बानो अपहरण मामले में नया मोड़ आया है। अपने पति के साथ अचानक थाने पहुंची खुशबू ने दावा किया उसका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वह अपने बीमार भाई को देखने के लिए गई थी।

उल्लेखनीय है कि संत रविदास नगर की मुस्लिम लड़की खुशबू बानो बरेली के युवक विशाल सक्सेना से शादी रचान के चलते चर्चा में आई थी। उसके विवाह से धर्म विशेष के कुछ कट्टरपंथी लोग नाराज चल रहे हैं। जिस कारण उसने पूर्व में अपनी जान—माल का खतरा जताया था।

गत दिनों वह अचानक पति के घर से गायब हो गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया। तब उसके पति विशाल ने खुशबू की मां और भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शुक्रवार को अचानक वह कोतवाली पति संग पहुंच गई। वहां उसने पुलिस के समक्ष बयान दिया कि उसका अपहरण नहीं हुआ। वह अपने बीमार भाई को देखने गई थी।

पहले इस मामले में बरेली के भोजीपुरा थाने में मां और भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हो गई थी। अब वह ससुराल लौट आई है। जिस कारण पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

खुशबू बानो और विशाल सक्सेना की लव स्टोरी (Love Story)

बता दें कि खुशबू बानो की फेसबुक में विशाल सक्सेना से दोस्ती हुई। जो बाद में प्यार में बदल गई। विगत माह 11 अक्टूबर 2023 को वह विशाल के साथ बरेली के अगस्त मुनि आश्रम पहुंची। जहां पंडित केके शंखधार के सामने उसने धर्म परिवर्तन कराया और विशाल से शादी कर ली। उसने अपना नाम बदल कर खुशबू सक्सेना कर लिया।

अचानक लापता हुई तो पति ने कराई रिपोर्ट दर्ज

इधर विवाह के कुछ समय बाद ही 25 नवंबर को वह अचानक घर से गायब हो गई। जिसके बाद उसके पति विशाल ने खुशबू के भाई और मां पर अपहरण का आरोप लगाया। फिर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

गत दिवस शुक्रवार को वह पति विशाल सक्सेना के साथ भोजीपुरा थाने पहुंची। जहां उसने अपहरण की बात को नकार दिया। खुशबू का कहना है कि वह अपने पति के साथ ही जीवन भर रहेगी।

कोर्ट में देना होगा बयान, तब वापस होगा मुकदमा

इधर इस मामले में प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। न्यायालय में बयान दर्ज कराया जायेगा। जिसके बाद ही मुकदमे का निस्तारण संभव हो पायेगा।

खुशबू बानो विशाल कुमार प्रेम कहानी

Uttarakhand : होमस्टे में युवती की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश, हंगामा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments