HomeUttarakhandBageshwarभव्यता के साथ मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव, तैयारियाँ तेज

भव्यता के साथ मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव, तैयारियाँ तेज

ADVERTISEMENTS

समितियों का गठन, बजट पर भी हुई चर्चा

CNE REPORTER, गरुड़ (बागेश्वर)। आगामी 3 अप्रैल से आयोजित होने वाले कत्यूर महोत्सव को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर महोत्सव के सफल संचालन हेतु विभिन्न उप समितियों का गठन किया गया तथा संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि महोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय जनता को मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कत्यूर महोत्सव क्षेत्र की पहचान का प्रतीक है और इसके सफल आयोजन के लिए जिला पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल ने महोत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन की प्रस्तावित गतिविधियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए समितियों का गठन किया गया है, जिससे महोत्सव के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकें।

पर्यटन अधिकारी पी.के. गौतम ने जानकारी दी कि वर्तमान में महोत्सव के लिए उपलब्ध 9.43 लाख रुपये की धनराशि नगर पंचायत को हस्तांतरित की जाएगी, जबकि शेष आवश्यक बजट जिला योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल ने किया।

इस अवसर पर तहसीलदार निशा रानी, बीडीओ ख्याली राम, बीईओ कमलेश्वरी मेहता, नंदन अल्मिया, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, डी.के. जोशी, हरीश जोशी, घनश्याम जोशी, सुनील दोसाद, सभासद अंकित जोशी, प्रदीप गुरूरानी, मोनिका वर्मा, बबीता नेगी, मोहन जोशी, नरेंद्र बिष्ट, प्रकाश कोहली, हेम वर्मा, जेसी आर्या, लक्ष्मण आर्या, दीवान नेगी, लक्ष्मी दत्त पांडे, प्रेम सिंह नेगी, गोपाल सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में सभी ने एकजुट होकर कत्यूर महोत्सव को यादगार और सफल बनाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments