HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कर्नाटक बैठे आमरण अनशन पर, मांग पूरी, अनशन समाप्त

अल्मोड़ा : कर्नाटक बैठे आमरण अनशन पर, मांग पूरी, अनशन समाप्त

ADVERTISEMENTS

➡️ प्राचार्य मेडिकल कालेज ने सभी मांगों के निराकरण का दिया भरोसा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक का अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के प्राचार्य के कक्ष के सामने आज से घोषित आमरण अनशन मांगों के संदर्भ में सकारात्मक आश्वासन मिलने पर समाप्त हो गया।

कर्नाटक ने बताया कि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु सरकार तथा विभाग को कई ज्ञापन प्रेषित किये गये, किंतु मेडिकल कालेज में आज तक व्यवस्थायें दुरूस्त नहीं की गयी हैं। पर्याप्त चिकित्सा सुविधा न होने के कारण गभ्भीर बीमार व्यक्ति को मैदानी क्षेत्र के चिकित्सालयों में ले जाना पड़ता है। कई बार गम्भीर रोगियों को समय पर उपचार न मिलने के कारण रास्ते में उनकी मृत्यु हो गयी है।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एन.आई.सी.यू. को प्रारम्भ नहीं किया गया है। साथ ही एम.आर.आई. ईको जांच, आक्सीजन प्लांट का लाभ नहीं मिल रहा है न ही चिकित्सा के पर्याप्त उपकरण उपलब्ध हैं। इन्हीं मांगों के निराकरण हेतु उनके द्वारा पर्वतीय जनपदों के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के हित में इस आमरण अनशन को प्रारम्भ किया गया है।

कर्नाटक ने बताया कि प्राचार्य मेडिकल कालेज के आग्रह पर उनसे उपरोक्त बिन्दुओं पर गहन चर्चा हुई। जिसमें उनके द्वारा सकारात्मक रूख अपनाया गया और आश्वासन दिया गया कि यथाशीघ्र सभी मांगों को पूर्ण किया जायेगा तथा इस आमरण अनशन को समाप्त करने का अनुरोध किया गया।

उन्होंने प्राचार्य मेडिकल कालेज से मांग की कि उक्त बिंदुओं पर लिखित समझौता किया जाए तथा मांगें पूर्ण किये जाने की तिथि निश्चित की जाय। प्राचार्य मेडिकल कालेज द्वारा उक्त सभी मांगों का निराकरण मई 2023 के प्रथम सप्ताह तक कर लिये जाने का लिखित पत्र बिट्टू कर्नाटक को सौंपा। कर्नाटक की संतुष्टि उपरांत उन्हें जूस पीलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करवाया गया।

इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, ग्राम प्रधान सहित प्रमुख रूप से नूर खान, भारत भूषण, राकेश बिष्ट, दीपक पोखरिया, सुरेन्द्र कार्की,खजान काण्डपाल, असलम खान, उमेश रैक्वाल,पंकज मेहता, हिमांशु कनवाल,पंकज कनवाल,राहुल कनवाल, करिश्मा तिवारी,एन.सी.जोशी,अंशु पवार, रवि बिष्ट, राजेन्द्र नेगी, विक्की,दीपक जीना, अभिषेक कनवाल, जगदीश आर्या, केवल प्रसाद, भूपेन्द्र भोजक, अमर बोरा, अजय बिष्ट, रोहित शैली, गौरव अवस्थी, हंसा दत्त कर्नाटक, देबेन्द्र कर्नाटक, रमेश चन्द्र जोशी, कविता पाण्डे, रश्मि काण्डपाल, डॉ. करन कर्नाटक, कंचन पाण्डे, कमला पाण्डे, भावना काण्डपाल, शोभा जोशी,गीता तिवारी, ममता काण्डपाल, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह चम्याल लोक कलाकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments