HomeDelhiकर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 राज्यों की 5 सीटों...

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा करते हुए कहा कि राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को नतीजों की घोषणा की जायेगी।

इस चुनाव में पांच करोड़ 21 लाख से अधिक मतदाता उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता अपने घर से मतदान कर सकेंगे। राज्य में मतदान के लिए कुल 58 हजार 282 मतदान केन्द्र बनायें जायेंगे। इस बार नौ लाख 17 हजार नये मतदाता जुड़े हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई हैं। मतदान के लिए 224 ऐसे मतदान केन्द्र बनाए जायेंगे जहां युवा कर्मचारी तैनात रहेंगे, जबकि सौ मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग कर्मचारी तैनात होंगे।

राज्य में मौजूदा भाजपा सरकार का कार्यकाल 24 मई को खत्म हो रहा है। इस बार मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और JDS के बीच रहेगा। पिछली बार JDS-कांग्रेस साथ थी, लेकिन इस बार JDS अलग चुनाव लड़ेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 104 कांग्रेस को 80 और जनता दल सेक्युलर (जेडी एस) को 37 सीटों पर विजय मिली थी।

4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होंगे

इसके अलावा पंजाब और यूपी समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर भी 10 मई को उपचुनाव होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। पंजाब की जालंधर, ओडिशा की झारसुगुड़ा, उत्तर प्रदेश की छानबे और स्वार, मेघालय की सोहियोंग सीट पर उप-चुनाव होंगे। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा नहीं की।

रामनगर की बदलती तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाए CM धामी, पेंटिंग देखकर स्वयं खिंचवाई फोटो

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments