HomeUttarakhandAlmoraAPS में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया...

APS में धूमधाम से मनाया गया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को किया नमन

ADVERTISEMENTS

CNE REOPORTER, ALMORA

आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने कारगिल वार की विस्तार से जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात हो कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना द्वारा 1999 की कारगिल विजय को याद करते हुए प्रति वर्ष 26 मई को मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विद्यार्थियों को बताया कि कारगिल युद्ध का प्रमुख कारण पाकिस्तानी घुसपैठ थी, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सैनिकों ने अत्यन्त विषम परिस्थितियों में भी ऑपरेशन विजय को सफल बनाकर दिया और घुसपैठी पाकिस्तानी सैनिकों को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविताओं तथा लोमहर्षक नाटक, दूर बड़ी दूर बर्फीलो डाना, ए वतन हमको तेरी कसम आदि गीतों की प्रस्तुति द्वारा कारगिल युद्ध के वीर जवानों को याद किया और ऑपरेशन विजय के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments