सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। काफली-कमेड़ा मोटर मार्ग सुधार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर काफली कमेड़ा जन संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा।
शनिवार को समिति के बैनर तले ग्रामीण बारिश के बीच पंचायत भवन के पास एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ नरेंद्र सिंह, शेर सिंह, खड़क सिंह, धन सिंह व रमेश सिंह अनशन पर बैठे। वक्ताओं ने इस मौके पर तारा सिंह, नैन सिंह, तारा देवी, गंगा देवी व पुष्प देवी चामू सिंह देवली, नंदन सिंह दानू, प्रवीण सिंह, प्रताप सिंह खष्टी देवी, मानुली देवी, भजन सिंह, दुर्गा सिंह, प्रताप सिंह ग्रामीण मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।