HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कपिल कुमाऊं अध्यक्ष और सुबोध बने सचिव, आनलाइन हुए पुरानी...

अल्मोड़ा : कपिल कुमाऊं अध्यक्ष और सुबोध बने सचिव, आनलाइन हुए पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के चुनाव

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा, 13 अगस्त। पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संघर्षरत संगठन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की कुमाऊं मण्डलीय कार्यकारिणी का गठन हो गया है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत व प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से यह गठन हुआ। जिसमें कपिल पाण्डे अध्यक्ष व सुबोध कांडपाल सचिव बने हैं। चुनाव के लिए आनलाइन बैठक आहूत की गई थी।
मोर्चा के प्रान्तीय अध्यक्ष अनिल बड़ोनी की अध्यक्षता में आनलाइन आयोजित बैठक में बतौर निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र बिष्ट की देखरेख में यह चुनावी प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें कुमाऊं कार्यकारिणी के लिए राजकीय शिक्षक संघ बागेश्वर के कपिल पाण्डे को अध्यक्ष चुना गया। ग्राम विकास अधिकारी संघ से सुबोध कांडपाल सचिव निर्वाचित हुए। पिथौरागढ़ जिले से राजीव कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उधमसिंहनगर से राजेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष, अल्मोड़ा से रेनू डांगला को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लाक से त्रिभुवन बिष्ट को मीडिया प्रभारी व दया जोशी को संयुक्त सचिव पद का दायित्व सौंपा गया। नैनीताल जिले से मुरली भट्ट को मण्डल प्रवक्ता व भास्करानंद को संगठन मंत्री चुना गया है। बैठक का संचालन प्रान्तीय संयोजक मिलिन्द बिष्ट ने किया। इस चुनावी बैठक में कुमाऊं मण्डल के समस्त जिलों के सदस्यों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश महासचिव सीताराम ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के नेतृत्व में पूरे भारत में एक सूत्रीय मांग को लेकर संगठन तेज़ी से आगे बढ़़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई सरल नहीं है। इसके लिए ईमानदारी व सक्रियता की आवश्यकता है। सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को जोरदार अभियान चलाकर इस आंदोलन में सफर तय करना चाहिए।उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि मोर्चे द्वारा सौंपे गए दायित्वों का​ निर्वहन वह पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन में खरा उतरेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments