HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर मुश्किलें बढ़ाईः कनवाल

अल्मोड़ाः पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर मुश्किलें बढ़ाईः कनवाल

ADVERTISEMENTSAd

अल्मोड़ा। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष हर्ष सिंह कनवाल ने पेट्रोल व डीजल के दामों में वृद्धि पर कड़ी आपत्ति जताई है। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि कठिन दौर में जनता को महंगाई तले दबाना अनुचित कदम है।
श्री कनवाल ने कहा कि करीब तीन माह से कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। जिस कारण लाॅकडाउन चल रहा है। इससे लोगों के व्यवसाय व काम धंधे बुरी तरह प्रभावित हैं और तमाम लोग बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर मंहगाई को निमंत्रण दे दिया है। जो आर्थिक संकट के दौर में जनता को परेशान करने वाला कदम है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल-डीजल के दामों को घटाकर तत्काल जनता को राहत देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऐसे कठिन दौर में सरकार को राहत देने वाले निर्णयों पर अमल करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments