HomeCovid-19लालकुआं न्यूज : सांसद और अभिनेता रवि किशन ने दिया सामाजिक कार्यकर्ता...

लालकुआं न्यूज : सांसद और अभिनेता रवि किशन ने दिया सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश चंदोला को कोरोना योद्धा सम्मान

लालकुआं। यहां के सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश चंदोला को गोरखपुर संसदीय सीट के सांसद और जाने माने भोजपुरी फिल्म अभिनेता रवि किशन ने कोरोना काल में गरीब असहायों की मदद करने के लिए कोरोना योद्धा सेवा सम्मान प्रमाणपत्र से नवाजा है।

रवि किशन ने लिखा है कि वर्तमान समय में देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में कोरोना नामक वैश्विक महामारी अपने पैर पसार चुकी है। हर नागरिक इस महामारी से घबराया हुआ है, कई लोगों के लिए रोजी रोटी का भी संकट आ गया है,इस संकट की घड़ी में आप अपने क्षेत्र में आम जनता की सहायता हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं अपनी जान की परवाह ना करते हुए आप ईमानदारी से समाज की सेवा में लगे हुए हैं इसी के मद्देनजर एक छोटा सा सम्मान देने का प्रयास कर रहा हूं और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें और स्वस्थ और सुरक्षित रहते हुए अधिक से अधिक नागरिकों की सेवा करते रहें। कमलेश ने इस सम्मान के लिए सांसद रवि किशन का आभार जताया है।

सीएनई कीघर बैठे जीतोप्रतियोगिता का तीसरा सवाल देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments