HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : नवरात्र पर माता के जयकारों के साथ लक्ष्मेश्वर महादेव...

अल्मोड़ा न्यूज : नवरात्र पर माता के जयकारों के साथ लक्ष्मेश्वर महादेव तक निकली कलश यात्रा, सांकेतिक रूप में हुए धार्मिक अनुष्ठान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
नवरात्र के शुभारम्भ पर आज शनिवार को नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर के तत्वाधान में खूंटकुनी भैरव मन्दिर से गांधी सभास्थली लक्ष्मेश्वर महादेव मन्दिर तक माता के जयकारों के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में पारम्परिक वेशभूषा में महिलाएं शामिल हुईं। तत्पश्चात माता रानी के दरबार में आचार्य सतीश चन्द्र जोशी एवं चन्द्रशेखर जोशी द्वारा यजमान नमित जोशी एंव विधा जोशी द्वारा श्री गणेश पूजन, दीप पूजन, कलश स्थापना, मात्रिका पूजन, मां मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, नवग्रह पूजन ऒर आरती धार्मिक अनुष्ठान आरम्भ हुए। कलश यात्रा में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, समिति संयोजक त्रिलोचन जोशी, समिति अध्यक्ष एवं सभासद अमित साह मोनू, तारू पाण्डेय, गोविन्द बल्लभ पन्त, शेर सिंह बिष्ट, सचिव सुनील कर्नाटक, किशन राना, कॆलाश गुरूरानी, विक्रम साह, विनय पाण्डेय, भावेश पाण्डेय, सोनिया कर्नाटक, स्मिता जोशी, लता पन्त , गीता पाण्डेय, लीला जोशी, नेहा मेलकानी, ज्योति पाण्डेय, खष्टी बिष्ट , वीरेन्द्र जीना, दीपक साह, अतुल जोशी, दीवान बिष्ट, हर्षवर्धन जोशी, शोबन बिष्ट, मोहन चन्द्र जोशी, त्रिभुवन पन्त, सुन्दर लाल साह, दिनेश चन्द्र तिवारी सहित सीमित लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments