HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : भाजपा नेता मनोज पाठक ने जनता के साथ मनाया योग...

कालाढूंगी : भाजपा नेता मनोज पाठक ने जनता के साथ मनाया योग दिवस, दिया संदेश

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/कालाढूंगी। कालाढूंगी विधानसभा आज सुबह योगमय हो गई। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सौ से अधिक स्थानों पर योगाभ्यास किया गया।

पार्कों, कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, गली मोहल्लों में योग किया गया। इसमें विद्यार्थी से लेकर अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं शामिल रही। सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पुरे विश्व में मनाया गया इसी चलते कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न स्थानों पर योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। यहां विधानसभा क्षेत्र के हरगोविद सुयाल इण्टर कॉलेज में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के द्वारा योग दिवस मनाया गया। वहीं पुस्तकालय बिठोरिया में योग दिवस मनाया गया।

इधर आनंद इंपले क्षेत्र में भरत योग समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने वरिष्ठजनों के साथ योग आसन किए वही योग सत्र सुबह पांच से आठ बजे तक रहा।

इस मौके पर मनोज पाठक ने सभी प्रदेश एंव विधानसभा वासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई और जीवन में निरोग रहने के लिए योग का रोज करने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से भारत की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाया है।

आज के समय में जीवन काम में उलझ कर रह गया है। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयास किया कि भारत से जुड़े योग को विश्व जाने जिसमें सफलता मिली और आज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वास्थ्य शरीर में हर स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने विधानसभा वासियों से आग्रह किया बेहतर स्वास्थ्य के लिए योग को जीवन में शामिल करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments