HomeUttarakhandPithoragarhपिथौरागढ़ : ज्योति बोरा को डिजिटल वॉलिंटियर आफ दी मंथ का सम्मान

पिथौरागढ़ : ज्योति बोरा को डिजिटल वॉलिंटियर आफ दी मंथ का सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

पिथौरागढ़, 29 अगस्त। पिथौरागढ़ पुलिस की डिजिटल वॉलिंटियर ज्योति बोरा को उत्तराखंड के महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने डिजिटल वॉलिंटियर आफ दी मंथ घोषित कर इस सम्मान से नवाजा है। पिथौरागढ़ के न्यू बजेटी निवासी दान सिंह बोरा की पुत्री ज्योति ने साइबर अपराधों और भ्रामक खबरों को रोकने तथा ऐसी अफवाहों का खंडन करने में पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग किया है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने डिजिटल वॉलिन्टियर्स ग्रुप बनाया है। जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया के जरिये साइबर अपराधों व कोरोना के संबंध में फैलने वाली भ्रामक खबरों एवं झूठी अफवाहों को रोकना और उनका खंडन करना है। इसी कार्य में ज्योति ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर उन्हें डिजिटल वॉलिंटियर आफ दी मंथ के सम्मान से सम्मानित किया है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने ज्योति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments