HomeBreaking News​जस्टिस संजय मिश्रा ने उत्तराखंड हाइकोर्ट में ली पद व गोपनियता की...

​जस्टिस संजय मिश्रा ने उत्तराखंड हाइकोर्ट में ली पद व गोपनियता की शपथ

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर

यहां मुख्य न्यायाधीश परिसर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में उड़ीसा होईकोर्ट के न्यायाधीश रह चुके संजय मिश्रा ने आज सोमवार को शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान ने उन्हें पद व गोपनियता की कसम दिलाई।

इस मौके पर रजिस्ट्रार जनरल धनंजय चतुर्वेदी द्वारा राष्ट्रपति का नियुक्ति पत्र, विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना, राज्यपाल द्वारा मुख्य न्यायाधीश को शपथ के लिए अधिकृत करने संबंधी पत्र पढ़ा गया। शपथ ग्रहण समारोह के हाईकोर्ट के न्यायाधीश शरद शर्मा, न्यायाधीश आरसी खुल्बे, न्यायाधीश रवींद्र मैठाणी, महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, अपर महाधिवक्ता मोहन चंद्र पांडे, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवतार सिंह रावत, महासचिव विकास बहुगुणा, डीआईजी नीलेश आनंद, डीएम धीराज गर्ब्याल, एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता हिस्सा बने।

उल्लेखनीय है कि उड़ीसा हाई कोर्ट से उत्तराखंड स्थानांतरित हो रहे जस्टिस संजय कुमार मिश्रा की नियुक्ति 1999 में जयपुर में अपर जिला जज के रूप में हुई थी। 07 अक्टूबर 2009 को वह उड़ीसा हाई कोर्ट के जज नियुक्त हुए। उन्होंने 1987 दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री ग्रहण की। पिता एम मिश्रा के मार्गदर्शन में बोलांगीर जिले की अदालत में प्रेक्टिस की। जस्टिस मिश्रा ने पीसीएस जे की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया और 1999 में अपर जिला जज जयपुर नियुक्त हुए। वह जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुंदरगढ़, विशेष न्यायाधीश सीबीआई व रजिस्ट्रार जनरल उड़ीसा हाई कोर्ट भी रहे। यहां यह बता दें कि जस्टिस संजय कुमार मिश्रा के शपथ लेने के बाद हाइकोर्ट में मुख्य न्यायधीश सहित जजों की संख्या 08 हो गई है। अधिवक्ता कोटे के 03 न्यायाधीशों के पद फिलहाल अ​भी भी रिक्त हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments