HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: भागवत कथा सुनने मात्र से दूर हो जाते हैं कष्ट

Bageshwar News: भागवत कथा सुनने मात्र से दूर हो जाते हैं कष्ट

—गागरीगोल में श्रीमद् भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मनुष्य के कई जन्मों के कष्ट दूर होते है। इसलिए मनुष्य को अपने दैनिक कार्यों में से ईश्वर भक्ति के लिये भी समय अवश्य निकलना चाहिये।

गागरीगोल में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा जारी है। यहां मोहिनी मिश्रा एवं केदार दत्त मिश्रा के आवास आयोजित श्रीमद्भागवत भागवत कथा व्यास गोपाल कृष्ण जोशी ने कहा कि आधुनिक समाज धर्म कार्यो से विमुख होते जा रहा है। वह नशा, व्यशन की ओर जा रहा है। जिससे वह स्वम् के साथ समाज का भी नुकसान करता है। उन्होंने कहा कि भगवत कथा जहां मनुष्य को ज्ञान व सत्कर्म करने को प्रेरित करती है। वही भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य के कई कष्ट दूर भी होते है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने दैनिक क्रियाकलापों में से भी कुछ समय ईश्वर भक्ति के लिए भी देना चाहिए। ईश्वर भक्ति मनुष्य के जीवन में सकारात्मक भाव लाती से जिससे मनुष्य के चेहरे में चमक व आत्मिक शांति मिलती है। इस दौरान केदार दत्त मिश्रा, सुरेश चंद्र मिश्रा, ललित मिश्रा, दीपक मिश्रा, हरीश मिश्रा, राजा मिश्रा आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments