HomeUttarakhandAlmoraमीडिया से पत्रकार दीप बोरा और पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी भिकियासैंण...

मीडिया से पत्रकार दीप बोरा और पुलिस विभाग से चौकी प्रभारी भिकियासैंण उनि देवेंद्र सामंत को मिला कोरोना वारियर्स सम्मान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर कोरोना काल में बेहतरीन कार्य करने वालों को नियमित रूप से सम्मानित किये जाने का क्रम लगातार जारी है। जो लोग पुलिस प्रशासन के कार्यों में सहयोग कर कोरोना योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं, उन्हें भी प्रतिदिन कोरोना वारियर्स आफ द डे से सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उनि देवेन्द्र सामन्त और पत्रकार दीप बोरा को सम्मान प्रदान किया गया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी भिकियासैंण उनि देवेन्द्र सामन्त द्वारा लाॅकडाउन के दौरान चौकी भिकियासैंण में नियुक्त रहते हुए जरुरतमंदो को राहत सामग्री सेनैटाईजर, मास्क वितरित करते हुए क्वारंटाईन सेन्टर, होम क्वारंटाईन एवं बाहर आने—जाने वाले लोगों को जागरुक किया गया। जिससे संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। वहीं दीप सिंह बोरा पुत्र एलएस बोरा (भूपू सैनिक) ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण मीडिया ग्रुप, निवासी अल्मोड़ा द्वारा लाॅकडाउन के दौरान खेती छोड़ चुके लोगों को खबरों के जरिये एवं गांव लौटे प्रवासियों को बागवानी एवं सब्जी उत्पादन से जुड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस के मानवीय कार्यो को दैनिक जागरण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया, जिससे जरूरतमन्द लोगों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न पहलों का लाभ प्राप्त कर सकें। दोनों कोरोना योद्धाओं को 8 जुलाई, 2020 को कोरोना वारियर आफ द डे से सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments