HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : कई सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं भैसियाछाना के...

अल्मोड़ा न्यूज : कई सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं भैसियाछाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जोगाराम ! पिलख्वाल ने घर जाकर पूछी कुशलक्षेम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


भैसियाछाना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा नेता जोगा राम आर्या विगत कई सालों से अस्वस्थ चल रहे हैं। बाजवूजद इसके, सामाजिक व जनहित के कार्यों में उनकी दिलचस्पी अब भी कायम है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व विशेष आमंत्रित सदस्य गोविंद सिंह पिलख्वाल ने भैसियाछाना के दूरस्त गांव मल्ली नाली पहुंचकर उनका हाल—चाल जाना।
जोगा राम आर्य का सामाजिक कार्यों में बहुत बड़ा योगदान रहा है। सामाजिक गतिविधियों में उनकी शुरू से बढ़—चढ़कर भागीदारी रही है। सेराघाट—कुंज​ किमौला मोटर मार्ग को स्वीकृत करवाने में उनका बड़ा योगदान रहा है। ​इधर पिलख्वाल से वार्ता के दौरान जोगा राम ने उक्त मोटर मार्ग अंतर्गत सेराघाट पर पुल नही बनने पर चिंता जताई। कहा कि उक्त पुल का जल्द से जल्द निर्माण होना चाहिए ताकि जनता को आवागमन में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा गोविंद पिलख्वाल ने तल्ली नाली में जगत सिंह बिष्ट के घर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व प्रधान नाली दरमान सिंह बिष्ट, रवि नेगी, योगेश डसीला, विरेंद्र मेहता, आशु भट्ट, पंकज सिंह, दीवान सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments