HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : जितेंद्र संधू बने किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

किच्छा न्यूज़ : जितेंद्र संधू बने किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष

ADVERTISEMENTS

किच्छा। उत्तराखंड प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने ग्राम आजाद नगर, वार्ड दो निवासी तथा युवा कांग्रेसी नेता जितेंद्र सिंह संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा करते हुए उनके मनोनयन पर बधाई दी। किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू अपने कर्तव्यों व जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसका पूरी ईमानदारी के साथ पालन करेंगे। युवा नेता जितेंद्र सिंह संधू को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

किच्छा : केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है – डॉ. गणेश उपाध्याय

हल्द्वानी न्यूज़ : जिलाधिकारी ने 41 फ्रन्टलाईन वॉरियर्स को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments