HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज : शेखर जायसवाल को बधाइयों का तांता

लालकुआं न्यूज : शेखर जायसवाल को बधाइयों का तांता

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। नैनीताल जिले के लालकुआं तहसील निवासी शेखर जयसवाल ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। लालकुआं तहसील के वार्ड नंबर तीन में एक मध्यवर्ग परिवार में जन्मे शेखर जयसवाल ने यह उपलब्धि हासिल की है। नैनीताल ही नहीं ।
बताते चलें कि लालकुआं शहर के उभरते हुए यूट्यूबर शेखर जयसवाल के यूट्यूब में पांच लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो जाने पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।
उन्हें पूर्व में एक लाख सब्सक्राइबर हो जाने पर यूट्यूब द्वारा सिल्वर प्ले बटन से भी नवाजा जा चुका है वही यूट्यूबर शेखर जयसवाल को यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा लोगों ने सिर्फ सब्सक्राइब ही नहीं किया बल्कि उनके वीडियो को 15 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इतने कम समय पर यूट्यूब पर कॉमेडी, रोमांटिक,जगरूकता सहित कई क्षेत्रों में कार्य कर नया रिकॉर्ड बनाना किसी चुनौती से कम नहीं।वही यूटूबर शेखर जयसवाल ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता,अपनी टीम और क्षेत्रवासियों को दिया है।
उन्होंने अपने सभी 5 लाख सब्सक्राइबर को धन्यवाद देते हुए कहा कि आगे इसी तरह मेहनत करेगें और 2021 के अंत तक गोल्ड बटन लाकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है । इधर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन लालकुआं इकाई के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने शेखर जयसवाल सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं । उनके साथ श्रमजीवी पत्रकार युनियन के सचिव मुकेश कुमार भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments