HomeDelhiजया वर्मा सिन्हा ने संभाला रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार

जया वर्मा सिन्हा ने संभाला रेलवे बोर्ड अध्यक्ष का पदभार

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | रेलवे बोर्ड की नयी अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जया वर्मा सिन्हा ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया। जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) पहली महिला है जिनकी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त की गयी हैं। उन्होंने अनिल कुमार लाहौटी का स्थान ग्रहण किया है।

वर्तमान में सदस्य (संचालन और बिजनेस डेवलपमेंट) सिन्हा कार्यकाल 31 अगस्त 2024 तक रहेगा। सिन्हा ने 1988 में भारतीय रेलवे यातायात सेवा में शामिल हुई तथा दक्षिण पूर्व रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्व रेलवे में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी है। वह पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन में मंडल रेल प्रबंधक और दक्षिणी पूर्व रेलवे में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक भी रही है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा और फोटोग्राफी में गहरी रुचि रखने वाली सिन्हा बंगलादेश में भारतीय उच्चायोग में रेलवे सलाहकार रही है और उनके इस कार्यकाल में कोलकाता से ढाका के लिए मैत्री एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ था।

क्वारब पुल अपडेट (वीडियो) : रूट डायवर्जन लागू, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ यहां से जाएं वाहन- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments