HomeUttarakhandNainitalढोकाने में जवाहर नवोदय का लेटरल एंट्री एग्जाम, 158 परीक्षा​र्थी हुए शामिल

ढोकाने में जवाहर नवोदय का लेटरल एंट्री एग्जाम, 158 परीक्षा​र्थी हुए शामिल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर सुयालबाड़ी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट की कक्षा 9 में प्रवेश हेतु लेटरल एंट्री एग्जाम का आयोजन हुआ।​ वहीं, क्वारब चौकी इंचार्ज ने आज विद्यालय में छात्र—छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक भी किया।

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, ढोकाने, नैनीताल में 248 में से कुल 158 छात्र—छात्राओं द्वारा परीक्षा (Lateral entry) दी गई। 90 परीक्षार्थी अनपस्थित रहे। लेटरल एंट्री शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई।

इधर इस मौके पर क्वारब चौकी इंचार्ज गोविंदी टम्टा ने जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट और राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में जाकर छात्र—छात्राओं और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का ध्यान रखने के साथ ही स्वयं को भी नियंत्रित रखें। यदि वह बच्चों के सामने किसी किस्म का नशा करेंगे तो इसका दुष्प्रभाव बच्चों पर भी जरूर पड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments