HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: बकायेदारों के खिलाफ जल संस्थान का डंडा

Bageshwar News: बकायेदारों के खिलाफ जल संस्थान का डंडा

ADVERTISEMENTS

—बिल जमा नहीं करने वालों के कनेक्शन विच्छेदित
—मुुफ्त पानी पीने वालों में मचा हड़कंप
सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
मार्च समाप्त होने के अब सिर्फ छह दिन शेष रह गए हैं, इसके बावजूद उपभोक्ता जल संस्थान के बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। अब विभाग ने नगर क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान चला दिया है। पहले दिन 21 कनेक्शन काटे हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद मुफ्त का पानी पीने वालों में हड़कंप मचा है।

मालूम हो कि होली से पहले जल संस्थान ने नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध पानी के कनेक्शन के खिलाफ अभियान चलाया। करीब 50 कनेक्शन काटे और 70 हजार की वसूली की। होली पर अभियान थम गया। अब अभियात तेज हो गया है। शुक्रवार को विभाग ने भुरकुटी, धरखोला, पलखोला और तीन की बाखली में अवैध रूप से पानी पी रहे 20 लोगों के कनेक्शन काटे। इसके अलावा नगर पंचायत में एक कनेक्शन भी काटा। ग्रामीण क्षेत्र में अभियान आगे भी जारी रहेगी। एई अशोक जोशी ने लोगों से समय पर पानी का बिल जमा करने की अपील की है। अभियान में लाइनमैन राजेंद्र बिष्ट, दर्बान सिंह कपकोटी, दलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, शेर सिंह कोरंगा, दयाल चंद्र तथा हयात सिंह लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments