HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दूसरे दिन भी आंदोलन पर अडिग रहे जल संस्थान कर्मी

बागेश्वर: दूसरे दिन भी आंदोलन पर अडिग रहे जल संस्थान कर्मी

ADVERTISEMENTS

✍️ जल संस्थान कार्यालय पर नाराज कर्मचारियों का प्रदर्शन

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा लंबित मांगों को लेकर आंदोलन जारी है। नाराज कर्मचारियों ने जल संस्थान कार्यालय में दूसरे दिन भी धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मोर्चा से जुड़े कर्मचारी बुधवार को अधिशासी अभियंता जल संस्थान के कार्यालय में पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि 26 कर्मचारियों के खाते में अप्रैल 2022 से ईपीएफ की राशि नहीं भेजी गई है। इससे कर्मचारी अब खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, जबकि पूर्व में हुए समझौते के अनुसार उनके खातों में राशि पहुंच जानी थी, लेकिन उपेक्षा के चलते आज तक राशि नहीं पहुंची है। इनता ही नहीं कुछ कर्मचारियों को चार महीने से वेतन तक नहीं दिया गया है। वेतन के अभाव में कर्मचारियेां को घर चलाना भारी पड़ रहा है। बच्चों की फीस देना और मकानों का किराया देना चुनौती बना है।

उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यहां अध्यक्षता नवीन पांडे व संचालन आनंद मेर ने किया। इस मौके पर पूरन चंद्र चौबे, नंदन राम, पूरन, राजेंद्र, कुशल रावत, नवीन चंद्र, कुंदन सिंह परिहार, हरीश चंद्र सिंह, गणेश सिंह, जियाउल हक, गोविंद राम, ललित सिंह, हरक सिंह, पूरन रावल, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments