HomeBreaking NewsBreaking News : हल्द्वानी पहुंची जागेश्वर प्रकरण की आंच, भाजपा सांसद के...

Breaking News : हल्द्वानी पहुंची जागेश्वर प्रकरण की आंच, भाजपा सांसद के खिलाफ भड़का आक्रोश, दिन भर चला विरोध—प्रदर्शनों का दौर, कांग्रेस, उक्रांद, शिव सेना व जन प्रतिनधियों ने जताया रोष

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यूपी के बरेली जनपद के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप को गत दिवस प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में मंदिर समिति के प्रबंधक व पुजारियों के साथ अभद्रता व गाली—गलौच करना बहुत महंगा साबित हुआ है।

इस प्रकरण से न केवल उनकी छिछालेदार हुई है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की छवि भी धूमिल हुई है। विपक्षियों को भाजपा पर तीखे प्रहार करने का मौका मिल गया है। यही कारण है कि अभद्रता प्रकरण की आंच आज हल्द्वानी तक पहुंच गई। यहां तमाम राजनैतिक दलों व संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा दिन भर विरोध—प्रदर्शन व पुतला दहन किये गये। यह अलग बात है कि आज ही मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने उनके खिलाफ विविध धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शिव सेना प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर

सत्ता के नशे में चूर भाजपा सांसद ने दिया तुच्छ मानसिकता का परिचय : शिव सेना
शिवसेना प्रदेश उप प्रमुख रूपेंद्र नागर ने कहा कि को देवभूमि उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में भाजपा के बरेली सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने मंदिर में दर्शन के दौरान पुजारियों, व्यवस्थापकों के साथ गाली गलौच व अभद्रता करके तुच्छ मानसिकता का परिचय दिया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा सांसद ने देवभूमि उत्तराखंड के जागेश्वर धाम, वहां के पुजारी व व्यवस्थापकों के साथ जो बदतमीजी की है, शिवसेना उसकी घोर निंदा करती है। देवभूमि उत्तराखंड की जनता भाजपा सांसद के इस कृत्य के लिए उसे कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ जल्द कड़ी कार्रवाई नही हुई तो शिवसैनिक सड़कों पर उतर कर विरोध—प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी।

रानीबाग में पंचायत प्रतिनिधियों ने फूंका पुतला
रानीबाग ग्राम सभा में पंचायत प्रतिनिधियों ने भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप की घोर निंदा करते हुए पुतला दहन किया। उनके कृत्य को देवभूमि का अपमान बताया गया। इस मौके पर संजय साह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनन्द कुजरवाल, पूर्व प्रधान रानीबाग पवन साह, उप प्रधान मनोज बिष्ट, पूर्व बीडीसी सदस्य राजा राणा, न्याय पंचायत अध्य्क्ष गोपाल साह, हेमन्त टाकुली आदि मौजूद रहे।

देवभूमि उत्तराखंड में दोबारा घुसने नहीं देंगे धर्मेंद्र प्रधान को : उक्रांद
उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप का पुतला फूंका। बुद्ध पार्क में पूर्व केंद्रीय महामंत्री सुशील उनियाल कहां की भाजपा सांसद उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के पुजारियों से तत्काल माफी मांगे। जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सांसद को उत्तराखंड में घुसने नहीं दिया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल के नगर अध्यक्ष पार्षद रवि बाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। युवा नेता उत्तम बिष्ट ने कहा कि भाजपा के विधायक सांसद बेलगाम हो गए हैं। युवा नेता मनोज नेगी ने कहा उत्तराखंड क्रांति दल के सांसदों का विरोध किया जाएगा। पुतला जलाने वालों में सावन उनियाल, अभिषेक, सतीश बाल्मीकि, रमेश अर्जुन आदि शामिल थे।

सुमित हृदयेश कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे ग्वल ज्यू दरबार, भाजपा सरकार व नेताओं को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना
कांग्रेस जनों ने सांसद धर्मेंद्र प्रधान द्वारा जागेश्वर धाम में की गई ​अभद्रता पर उनकी कड़े शब्दों में निंदा की। युवा नेता सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ता हीरानगर स्थित न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के मंदिर पहुंचे। जहां भाजपा सरकार और नेताओं की सद्बुद्धि के लिये प्रार्थना की गई। सुमित हृदयेश ने कहा की उनको पूर्ण विश्वास है कि गोल्ज्यू भगवान हमारी प्रार्थना अवश्य सुनेंगे और इस प्रकार की तुच्छ मानसिकता वाले नेताओं को अवश्य दंड देंगे। प्रार्थना कार्यक्रम में पार्षद नीमा भट्ट, रवि जोशी, विनोद दानी, राजेन्द्र जीना, मुकुल बलुटिया, मोना शर्मा, एडवोकेट गोविंद बिष्ट, डॉ. मयंक भट्ट, त्रिलोक बलूनी, देवेंद्र तौलिया, देवेंद्र राणा, मुन्ना पोखरिया, गिरीश पांडे, सौरभ भट्ट, नितिन भट्ट, अजय साह, हृदयेश शर्मा, गुरप्रीत सिंह प्रिंस, गजेंद्र सिंह गोनिया, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, हृदयेश कुमार, राजेन्द्र सुयाल, टोनी हरियल, एडवोकेट वरुण प्रताप भाकुनी, देवेंद्र नेगी, अमन गुप्ता, उमेश बिनवाल, विशाल भोजक, प्रदीप नेगी, गजेंद्र सम्मल, प्रदीप बिष्ट, हर्षित खन्ना, आशीष सांगूड़ी, उमेश सुयाल, रक्षित शर्मा सहित अनेको भक्तों ने शिरकत की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments