AlmoraBreaking NewsUttarakhand
जागेश्वर, 15वां राउंड 5660 मतों से भाजपा के माहरा आगे, जीत सुनिश्चित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जागेश्वर विधानसभा सीट पर 15 वें राउंड की मतगणना का परिणाम आ गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह माहरा लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। अब केवल एक अन्य राउंड शेष रह गया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल को 20517 तथा भाजपा के मोहन सिंह माहरा को 26177 मत मिले हैं। यानी 5660 मतों से मोहन सिंह माहरा कुंजवाल से आगे हैं।
