अल्मोड़ा : ज.शि. संस्थान में व्याख्यान, घर—घर महिलाओं से संपर्क

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा द्वारा मुख्यालय तथा उप केन्द्र पनुवानौला में पौधारोपण के महत्व विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। घर—घर जाकर महिलाओं को दी स्वास्थ्य संबंध जानकारी भी दी गई।
इस मौके पर दीवान राम द्वारा बरसात के मौसम में संक्रमित बिमारी एवं बचाव विषय पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। साथ ही संस्थान के उपकेन्द्र रानीखेत में अनुदेशक संगीता अग्रवाल के द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से संपर्क कर सैनेटरी पैड विषयक जागरूकता अभियान चलाया गया।
किशोरी, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं खान—पान विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक गिरीश धवन, सुरेश सिंहं बिरौड़िया, ममता जोशी, भगवती जोशी, योगिता जोशी, संजय कुमार एवं अनुदेशक संगीता अग्रवाल, दीवान राम, दया श्यालाकोटी, हेमा कांडपाल, रीतु धानिक, हंसी धानिक सहित अनेक लाभार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।