HomeAccidentसड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई आईटेन, 02 की दर्दनाक मौत, 01...

सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराई आईटेन, 02 की दर्दनाक मौत, 01 गंभीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रुद्रपुर। एक तेज रफ्तार हुंडई आईटेन कार के सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इस दुर्घटना में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में देर रात रुद्रपुर के नए निर्माणाधीन बाईपास स्थित मटकोटा मोड पर एक तेज रफ्तार हुंडई कार संख्या यूके 06 एम 9200 सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गई। जिसमे कार सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

बताया जा रहा है दिनेशपुर निवासी युवक किसी मरीज को रक्तदान करने आये थे। देर रात वापस जाते समय कार दिनेशपुर मोड़ पर खड़े सड़क बनाने वाले वाहन से कार टकरा गई। जिसमें दिनेशपुर निवासी गोपाल मलिक और सोनू सरकार की मौत हो गई जबकि दीपक ढाली गंभीर रूप से घायल है।

घायल दीपक को उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घायल की हालत भी गंभीर : सीओ पंतनगर

इधर सीओ पंतनगर निहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस को देर रात करीब 12.30 इस हादसे की सूचना मिली। वाहन में दिनेशपुर निवासी तीन लोग सवार थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीसरे की हालत भी गंभीर बनी है। जिसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments