HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: युवा पीढ़ी को नशे से बचाना जरूरी—बसंती बहन

Bageshwar News: युवा पीढ़ी को नशे से बचाना जरूरी—बसंती बहन

ADVERTISEMENTS

—राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का बागेश्वर में खैरमकदम
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
राष्ट्रीय सद्भावना यात्रा का बागेश्वर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पदमश्री पुरस्कार प्राप्त बसंती बहन ने कहा कि जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी नशे के आगोश में आ चुके। इन्हें नशे से दूर करना होगा।

उन्होंने कहा कि पहाड़ में आने वाले समय में जल संकट की समस्या का भी हमे सामना करना पड़ेगा। इसलिये अभी से हमने पेयजल स्रोतों को बचाने के लिए भी एकजुट होकर कार्य करना होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता गोविंद भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद सब बेरोजगारी बढ़ी है। राज्य में अनियोजित विकास हो रहा। जिससे असुविधाएं ज्यादा हो रही है। राज्य गठन के 22 वर्ष बाद भी स्थायी राजधानी नही बन पायी है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि सद्भावना यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को एकजुट कर लोकतंत्र बचाने एवं संविधान बचाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस मुद्दे पर कोई बात करने को तैयार नही है। देश में नफरत, अमनचैन खत्म कर भय का माहौल बनाया जा रहा है। दौरान राजेश रौतेला, लोकमणी पाठक, रंजीत दास, प्रमोद जोशी, दर्शन कठायत, प्रेम सिंह परिहार, दिग्विजय जनॉटी, कुंदन गोस्वामी, गोपाल भाई, हिदायत आजमी, कार्यक्रम का संचालन मनोज जोशी ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments