HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आंदोलन को आठ दिन हुए, मगर किसी ने नहीं ली सुध

बागेश्वर: आंदोलन को आठ दिन हुए, मगर किसी ने नहीं ली सुध

ADVERTISEMENTS

✍️ आरपार की लड़ाई लड़ने के मूड में उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: उत्तराखंड जल संस्थान संयुक्त मोर्चा का आंदोलन को आठ दिन हो गए हैं, लेकिन आंदोलन स्थल तक एक भी अधिकारी या जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंचा। इस कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अधिकारी उनके हौंसले को डिगाने का काम कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह आरपार की लड़ाई होगी।

जल संस्थान कार्यालय में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही खातों में ईपीएफ की राशि पहुंच रही है। 26 कर्मचारियों के खाते में ढाई साल से ईपीएफ की राशि नहीं भेजी गई है। कुछ कर्मचारियों को चार महीने से वेतन तक नहीं दिया गया है। वेतन के अभाव में उनकी दिनचर्या गड़बड़ा गई है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यहां अध्यक्षता योगेंद्र सिंह दफौटी व संचालन हरक सिंह कनवाल ने किया। इस मौके पूरन, देवेंद्र सिंह, नवीन, चंचल, प्रताप, पूरन चौबे, राजेंद्र जोशी, दीपक लोहनी, पूरन सिंह, दिनेश चंद्र, प्रकाश व कैलाश आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments