HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा : लौह पुरुष की जयंती "राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में...

किच्छा : लौह पुरुष की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई, पुलिस ने कोविड-19 की रोकथाम में निकाला फ्लैग मार्च

ADVERTISEMENTS

किच्छा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में मनाई गई। किच्छा पुलिस द्वारा नगर में फ्लैग मार्च निकालकर कोविड-19 की रोकथाम के लिए उचित दूरी बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करने का आह्वान किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार के दिशा-निर्देशन में कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के रेलवे स्टेशन मार्ग, हल्द्वानी मार्ग, महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, दीनदयाल चौक सहित तमाम क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि एकजुट होकर तथा नियमों का पालन करके ही कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर एसआई आर. सी. बेलवाल, एसआई राजेंद्र प्रसाद, एसआई हेमचंद, एसआई विश्वकर्मा, राजीव चौहान, राजवीर शाही व देवराज सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे।

किच्छा : तहसीलदार के सेवानिवृत्त होने पर लोगों ने दी भावभीनी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

किच्छा : इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस व वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन

किच्छा न्यूज़ : गोकुल नगर में दो दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, किशोरियों को निशुल्क बकरियों का वितरण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments