HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन

हल्द्वानी : ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन

हल्द्वानी | आज बुधवार को ग्रीनवुड्स ग्लोबल स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थी परिषद का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपनिरीक्षक पंकज जोशी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्य ने चारों सदनों के नवनिर्वाचित कप्तान व उपकप्तानों को पद व गरिमा की शपथ दिलाई। तथा उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां से रूबरू करवाया।

मुख्य अतिथि पंकज जोशी ने अपने वक्तव्य में छात्र-छात्राओं को तीन बातों जिज्ञासा, धैर्य, एकाग्रता पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा साथ ही उपस्थित समस्त विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्योति मेहता, प्रबंधक हिम्मत सिंह भैसोड़ा, ज्योति भंडारी, काजल नेगी तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments