HomeUttarakhandAlmoraखेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य में मिलेंगी अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधाएं: रेखा

खेल विश्वविद्यालय बनने से राज्य में मिलेंगी अंतर्राष्ट्रीय खेल सुविधाएं: रेखा

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा में विक्टोरिया क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट टूनामेंट, खेल मंत्री ने किया उद्घाटन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में विक्टोरिया क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आज क्रिकेट टूर्नामेंट शुरु हुआ। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विक्टोरिया प्रीमियर लीग की ट्राफी का अनावरण करते हुए क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इससे पहले मंत्री ने हेमवती नंदन बहुगुणा को नमन किया। यहां पहुंचने पर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खेल मंत्री का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस मौके पर खेल मंत्री ने टूर्नामेंट की बधाई देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दींं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार और खेल विभाग द्वारा राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दी जा रही खेल सुविधाओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश सरकार ने खेल विश्वविद्यालय को मंजूरी दी है। अब खिलाड़ियों को दूसरे प्रदेशों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खेल विश्वविद्यालय मिलने से प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी और आने वाले समय में उत्तराखंड खिलाड़ियों का हब बनने जा रहा है। इस बीच मंत्री ने खिलाड़ियों को हिमालय बचाने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला पंचायत सदस्य महेश नयाल, भाजपा के पूर्व जिलामंत्री विनीत बिष्ट, नगर महामंत्री मनोज जोशी, आयोजक मनोज पवार, कोच लियाकत अली खान, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, सौरभ वर्मा, आनंद भोज, नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, अमरनाथ नेगी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments