HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : होटल मैनेजमेंट में हुए कैरम, शतरंज व बैडमिंटन के रोचक...

अल्मोड़ा : होटल मैनेजमेंट में हुए कैरम, शतरंज व बैडमिंटन के रोचक मुकाबले

ADVERTISEMENTS

⏩ ग्रीन हाउस के अमान हुसैन व Yellow house की शिवानी कनवाल ने जीते शतरंज के मुकाबले

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

⏩ ग्रीन हाउस की सुगन्धा व अमान हुसैन ने जीता बैडमिंटन का फाइनल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट एवं कैटरिंग संस्थान, अल्मोड़ा में आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में कैरम व बैडमिंटन के रोचक मुकाबले हुए।

वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कैरम, शतरंज और बैडमिंटन के मैच खेले गये। जिसमें कैरम प्रतियोगिता के अन्तर्गत सेमीफाइनल में यल्लो हाउस के मयंक राना द्वारा ग्रीन हाउस के गौरव नेगी को और दूसरे सेमीफाइनल में रेड हाउस के आकाश रावत द्वारा ब्लू हाउस के नीरज बोरा को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली।

शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच ग्रीन हाउस के अमान हुसैन और रेड हाउस के विपुल भाकुनी के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन हाउस के अमान हुसैन ने जीत हासिल की। वहीं छात्राओं के बीच खेले गये शतरंज का फाइनल Yellow house की शिवानी कनवाल व ब्लू हाउस की पूजा के बीच खेला गया, जिसमें Yellow house की शिवानी कनवाल ने जीत हासिल की।

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्राओं में रेड हाउस की काजोल व ग्रीन हाउस की सुगन्धा के मध्य मुकाबला हुआ, जिसमें सुगन्धा द्वारा फाइनल मैच जीता गया। वहीं छात्रों के मध्य खेले गये फाइनल मैच ग्रीन हाउस के अमान हुसैन व रेड हाउस के राहुल ललोत्रा के बीच खेला गया। जिसमें अमान हुसैन द्वारा फाइनल अपने नाम किया गया। संस्थान के प्रवक्ता व क्रीड़ा प्रभारी धीरेन्द्र सिंह मर्तोलिया, प्रवक्ता विजय प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, भरत पाण्डे, डॉ० नीलम परिहार, सुरभि जोशी, दिगपाल सिंह रैंसवाल एवं दिनेश जोशी आदि के संचालन में सभी मैच खेले गये।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments