HomeUttarakhandAlmoraAlmora : स्थानीय स्टेडियम में हुआ अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़

Almora : स्थानीय स्टेडियम में हुआ अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज़

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भट्ट क्रिकेट एकेडमी की ओर से यहां स्थानीय स्टेडियम में अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन तमाम वरिष्ठ खिलाड़ियों द्वारा किया गया।

इस प्रतियोगिता में अंडर 19, 16 व 14 की टीमों के मध्य मुकाबले होंगें। आज का उद्घाटन मैच विवेकानंद स्कूल और स्टेडियम ट्रेनीज के मध्य खेला गया। इस प्रतियोगिता में एआईसी, भट्ट एकेडमी, जीआईसी, आर्मी स्कूल, विवेकानंद, ग्रीन फील्ड, स्टेडियम, स्प्रिंग डेल्स आदि की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवा वर्ग को नशे से दूर करना और उनमें खेल भावना विकसित करना है। उद्घाटन के मौके पर नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, किसान संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल, पूर्व सभासद किशन लाल, पूर्व व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक साह, पूर्व कॉलेज क्रिकेट कप्तान रोबिन भंडारी, प्रदेश सचिव कांग्रेस वैभव पांडे, आईटी कैंपस के गोविंद मटेला, व्योम धानिक, मुकेश जोशी, भट्ट एकेडमी के कमल भट्ट, आशु गोस्वामी और हिंदू सेवा समिति के मीडिया प्रभारी व्योम वोहरा आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments