HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों की समस्याएं निस्तारित करने के...

बागेश्वर: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों की समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश

ADVERTISEMENTS

✍️ जिलाधिकारी से मिला शिष्टमंडल, लंबित समस्याओं पर खींचा ध्यान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके आश्रितों की समस्याएं सुनी। संबंधित विभागों को समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शनिवार को तहसील सभागार पर आयोजित बैठक में आश्रितों का शिष्टमंडल डीएम से मिला।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के पेंशन प्रकरण लंबित है, जिनका निस्तारण किया जाना है। राजकीय चिकित्सालयों में सरकार की ओर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी जाने वाली सुविधाओं का बोर्ड लगाया जाए। चिकित्सक जिस पर्चे पर दवा लिखते हैं, उस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अंकित किया जाए। ताकि वह असुविधा से बच सके। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों कि स्मृति में स्कूलों का नामकरण एवं शिलापट्ट लगाएं जाए। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा प्राथमिकता के तहत निस्तारण का भरोसा दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में लगने वाले शिलापटों को 15 अगस्त तक लगाने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए।

उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर इस कार्य को प्राथमिकता के तहत पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विद्यालयों के नामकरण वाले लंबित प्रकरणों पर अविलंब कार्रवाई की जाए। उनके घर पर सौर ऊर्जा लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत, पंचायतीराज विभाग को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उपजिलाधिकारी मोनिका, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, तहसीलदार दलीप सिंह, निशा रानी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments