HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दिए निर्देश, आपसी समन्वय से करें प्रभावी नियंत्रण

बागेश्वर: दिए निर्देश, आपसी समन्वय से करें प्रभावी नियंत्रण

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कोविड-19 वैरिएंट के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह की अध्यक्षता में जिला सभागार में स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस व ग्राम विकास विभाग अधिकारियों के साथ बैठक ली।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जनपद में सबको आपसी समन्वय से पुन: कार्य करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि जनपद के सभी अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अवस्थित आक्सीजन प्लांट, सिलिंडर व कॉन्संट्रेटर को चेक किया जाए जिससे आवश्यकता पड़ने पर निर्बाध रूप से आक्सीजन की आपूर्ति बनी रहे। साथ ही जनपद के कोविड केयर सेंटर को दुरुस्त रखा जाए व पर्याप्त मात्रा में औषधि उपलब्ध रहे। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के निर्देश दिए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने सैंपलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

कोरोना की रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरुक करने व कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। समस्त उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षकों को क्षेत्र में कोविड की रोकथाम हेतु सामाजिक दूरी व अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उप जिलाधिकारी गरूड़ आरके पाण्डे, प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया, परिवहन अधिकारी कृष्ण चन्द्र पलड़िया, आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल, डॉ. एमएम शर्मा, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, डॉ. आकाश कुमार, हेमन्त कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments