HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: स्पष्टीकरण लेने, वेतन रोकने और ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश

अल्मोड़ा: स्पष्टीकरण लेने, वेतन रोकने और ठेकेदार पर कार्यवाही के निर्देश

ADVERTISEMENTS

✍️ जल निगम के कार्यों की समीक्षा में ढिलाई से नाराज हुए डीएम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज जल निगम के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी खंडों के अधिकारियों से कार्यों की जानकारी प्राप्त की और कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय पर पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। बैठक में अधीक्षण अभियंता/नोडल अधिकारी जल निगम द्वारा निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं प्रेषित नहीं करने पर डीएम ने उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कार्यों में विलंब पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय पर जल जीवन मिशन के कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो कार्रवाई निश्चित होगी। उन्होंने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले कनिष्ठ अभियंताओं की सूचना मांगी और कहा कि सौंपे गए कार्यों में लापरवाही बरतने पर उनका वेतन रोकें। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों में विलंब करने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अधिशाषी अभियंता जल निगम अल्मोड़ा अशोक स्वरूप, रानीखेत हिमांशु वर्मा, भिकियासैंण समीर प्रताप सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments