HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: विद्यालय भवनों के अनुरक्षण/मरम्मत के आगणन तैयार करने के निर्देश

अल्मोड़ा: विद्यालय भवनों के अनुरक्षण/मरम्मत के आगणन तैयार करने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
विद्यालयी भवनों एवं सड़कों के अनुरक्षण एवं मरम्मत के लिए आपदा मद से संबंधित प्राप्त विभिन्न विभागों के प्रस्तावों की समीक्षा कर जिलाधिकारी वंदना ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि चयनित क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के ‘बी’ एवं ‘सी’ वर्ग के भवनों में 2 लाख रुपए से ज्यादा के व्यय के आगणन रेट्रोफिटिंग में राज्य आपदा न्यूनीकरण में बनाए जाएं। साथ ही कहा कि बी—वर्ग के भवनों, जिनकी मरम्मत में 2 लाख रुपए से कम व्यय की आवश्यकता है, उनके आगणन एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप बनाए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन भवनों के आगणन तैयार हो चुके हैं, उन्हें 15 दिसंबर तक अग्रिम कार्यवाही के लिए उपलब्ध कराएं।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को भी सड़कों की मरम्मत तथा सड़कों की सुरक्षा दीवार, पैचवर्क तथा कलवर्ट आदि के कार्य हेतु आपदा मद में प्रस्ताव तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments