HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : समायोजित पदोन्नत शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय, विस...

Almora News : समायोजित पदोन्नत शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय, विस उपाध्यक्ष से मिला शिष्टमंडल, जल्द समाधान का दिया आश्वासन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजकीय एलटी समायोजित पदोन्नत शिक्षक संघर्ष मंच ने आज विधानसभा उपाध्यक्ष से मुलाकात करके समायोजित पदोन्न​त शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय के विषय में अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि 11 साल से समायोजित पदोन्नत शिक्षकों के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जा रहा है। जो शिक्षक न्यायालय जा रहे हैं उनको लाभ दिया जा रहा है। जो विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध न्यायालय नहीं गये उनको चयन प्रोन्नत वेतनमान से वंचित कर दिया गया और जबरन कोर्ट केस करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों और शासन को अनावश्यक फजीहत झेलनी पड़ रही है।

विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शासनादेश जारी करने का भरोसा दिलाया। साथ ही शिक्षा निदेशालय देहरादून में होने वाले आमरण अनशन को 15 जून तक स्थगित करने का आग्रह भी किया।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि 7 दिन में इस समस्या का समाधान होगा। ​इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष दिम्बर फुलोरिया ने बताया कि राजकीय एलटी समायोजित पदोन्नन शिक्षक संघर्ष मंच उत्तराखंड ने 15 जून को प्रदेश कार्यकारिणी की आनलाइन वर्चुअल बैठक होगी।

उन्होंने समस्या के समाधान में अड़चन पैदा करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आन्दोलन का बिगुल फूंकने का भी ऐलान किया है। शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर फुलोरिया, प्रदीप कुमार वर्मा, किशन सिंह, गिरीश बिष्ट, दयाराम आर्य मौजूद रहे।

Almora : सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत, पति की दीर्घ आयु के साथ ही कोरोना महामारी से निजात दिलाने की करी कामना

खैरना : ओवर रेट पर शराब बेचने की शिकायत पर जांच को पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर, दी सख्त हिदायत

Breaking : कौसानी का पास पेड़ गिरने से 33 हजार केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त, गरूड़ क्षेत्र के 300 गांवों की विद्युतापूर्ति ठप

Almora : अल्मोड़ा में एम्स की शाखा खोली जाए—रावत, भाजपा विधायकों, मंत्रियों व सांसदों से पहाड़ हित में सरकार पर बनाने की मांग

देश : कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन डरा रहे मौतों के आंकड़े, 24 घंटों में 6 हजार 148 लोगों की मौत

दर्दनाक हादसा : मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 की मौत, 7 घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments