HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की पहल पर...

Almora News : कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की पहल पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने जताया सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार, अल्मोड़ा में स्थापित करने का किया आग्रह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भेजे ज्ञापन में कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना के लिए पहल करने पर उनका आभार जताया है। साथ ही एम्स की स्थापना कुमाऊँ मंडल के मैदानी क्षेत्र के बजाए अल्मोड़ा में करने का आग्रह किया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञापन में लटवाल ने कहा है कि उन्हें ज्ञात हुआ है कि सीएम तीरथ सिंह रावत के दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कुमाऊँ मंडल की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वार्ता हुई थी। इस दौरान कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री माननीय डॉ. हर्षवर्धन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।

देश : कोरोना की रफ्तार धीमी, लेकिन डरा रहे मौतों के आंकड़े, 24 घंटों में 6 हजार 148 लोगों की मौत

इस हेतु समस्त कुमाऊँ मंडलवासी मुख्यमंत्री के विशेष आभारी हैं। कुंदन लटवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों की शिक्षा एवं चिकित्सा जैसे मूलभूत सुविधाओं के सुधार के लिए हुआ है। अल्मोड़ा एक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी है। एक प्रकार से अल्मोड़ा कुमाऊं मंडल की आत्मा है। इसका इतिहास लगभग पांच सौ वर्ष पुराना है और कुमाऊं मंडल का प्रवेश द्वार भी है।

जिस हेतु वह मुख्यमंत्री से आग्रह करते हैं कि एम्स की स्थापना अल्मोड़ा में की जाये। यदि एम्स की स्थापना कुमाऊं मंडल के मैदानी क्षेत्र की अपेक्षा अल्मोड़ा में होगी तो सच्चे अर्थों में कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों को चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी और कुमाऊं मंडल के विभिन्न जनपदों के लोगों को चिकित्सा हेतु लम्बी यात्रा और आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।

दर्दनाक हादसा : मुंबई में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 की मौत, 7 घायल

वैसे भी वर्तमान में पर्वतीय जनपदों की अपेक्षा मैदानी क्षेत्रों में चिकित्सा
व्यवस्था बेहतर है। कुमाऊं मंडल के निवासी यह महसूस कर रहे हैं कि उत्तराखंड पृथक राज्य की स्थापना के पीछे जो अवधारणा थी, वह सीएम तीरथ सिंह रावत के प्रयासों से पूर्ण होती दिखाई दे रही है।

ज्ञापमें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह लटवाल, ग्राम प्रधान किशन सिंह बिष्ट, प्रधान सरसों पिंकी बिष्ट, प्रधान एचएस कनवाल, नवीन सिंह, हरीश रावत, किशन बिष्ट, कमलेश, हरीश कनवाल आदि के हस्ताक्षर हैं।

Almora News : कुमाऊं मंडल में एम्स की स्थापना की पहल पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने जताया सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार, अल्मोड़ा में स्थापित करने का किया आग्रह

Big Breaking: बागेश्वर तहसील के चिंडंग गधेरे में लैंड स्लाइड, दो वाहनों के दबने की आशंका, भारी मलबे से पटा मोटरमार्ग, एनडीआरएफ टीम रवाना

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments