HomeUttarakhandAlmora'अपनों से रक्तदान की पहल', ज.अधि.मंच संयोजक त्रिलोचन ने सपत्नीक किया रक्तदान

‘अपनों से रक्तदान की पहल’, ज.अधि.मंच संयोजक त्रिलोचन ने सपत्नीक किया रक्तदान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विश्व रक्तदान दिवस के मौके पर यहां जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित शिविर में तमाम लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर में नगर के सक्रिय समाजिक कार्यकर्ता और जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी ने ‘अपनों से रक्तदान की पहल’ शीर्षक के तहत सपत्नीक रक्तदान किया।

इस मौके पर त्रिलोचन जोशी ने कहा कि कि पूर्व में अनेक बार वह जरूरतमंदों को अपना ब्लड गुप्र A+ का दान कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनकी पत्नी स्मिता जोशी की पहल पर दोनों ने संकल्प लिया कि हर वर्ष रक्तदान दिवस पर दोनों ‘अपनों से रक्तदान’ की पहल शीर्षक के साथ अपना खून दान करेंगे। त्रिलोचन ने बताया कि उनकी पत्नी ने पहली बार रक्तदान किया है। उन्होंने जन चेतना के तहत सभी से ‘अपनों से रक्तदान’ की पहल शीर्षक के तहत जरूरतमन्दों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान भी किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments