HomeUttarakhandAlmoraजैंती: प्रवासी ग्रामीणों की सुध ली, रोजगार योजनाओं की जानकारी दी

जैंती: प्रवासी ग्रामीणों की सुध ली, रोजगार योजनाओं की जानकारी दी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जैंती। अल्मोड़ा जनपद की जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न गांवों में भाजपा लमगड़ा मंडल के पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने भ्रमण कर कोरोना संक्रमण के कारण बाहर शहरों से लौटे प्रवासी ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और समस्याएं सुनी। साथ ही उन्हें मास्क बांटते हुए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी।
उन्होेंने क्षेत्र के भट्यूड़ा, उडियारी, तलकोट, स्यूड़ा, मल्ली पीपली, तल्ली पीपली आदि गांवों का दौरा कियां इस दौरान न्याय पंचायत बकस्वाड़ में भाजपा नेता सुभाष पाण्डेय ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सावधानियों के बारे में बताया। साथ ही उन्हें मास्क वितरित किए। उनकी समस्यायें सुनते हुए प्रवासी ग्रामीणों के साथ बैैठक कर मुख्यमंत्री की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। वहीं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने कार्य करते हुए सम्पूर्ण सावधानी बरतने की अपील की। इस भ्रमण में मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन सिंह नगरकोटी, गंगा भट्ट, पूर्व प्रधान पूरन सिंह भण्डारी, कुन्दन सिंह बिष्ट, बची सिंह बिष्ट, मोहन सिंह, दीवान सिंह, कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रताप सिंह व धन सिंह आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments