HomeUttarakhandDehradunDehradun News: डीएम के कानों तक पहुंची कार्मिकों की मनमानी की सूचना

Dehradun News: डीएम के कानों तक पहुंची कार्मिकों की मनमानी की सूचना

ADVERTISEMENTS

—समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे या बिना अवकाश गायब रहे तो कार्रवाई
—कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्देश
सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
जिले के कतिपय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की यह शिकायत जिलाधिकारी के कानों तक पहुंची है कि वे विलंब से कार्यालय पहुंच रहे हैं या बिना सूचना के गैर हाजिर हो रहे हैं। इसे डीएम डा. आर राजेश कुमार ने गंभीरता से लिया है और सभी कार्यालयाध्यक्षों को इस स्थिति पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बार बार ऐसी गलती की पुनरावृत्ति करने वाले कार्मिकों के खिलाफ उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए।

जिलाधिकारी डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया है कि कतिपय कार्यालयों में अधिकारियों/कर्मचारियों के विलम्ब से पहुंचने तथा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने की सूचना प्राप्त हुई है। इस पर उन्होंने जनपद के सभी कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थों सहित निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं और विलंब से कार्यालय पहुंचने तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों का प्रतिदिन विवरण उपलब्ध कराएं। यह भी कहा है कि बार-बार ऐसी पुनरावृत्ति करने वाले कार्मिकों के विरूद्ध तद्नुसार कार्यवाही अमल में लायी जाए। उन्होंने कहा है कि शासन के निर्देशानुसार कार्मिकों की प्रत्येक कार्य दिवस में निर्धारित अवधि में उपस्थित दर्ज करने के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली को हर हाल में लागू किया जाए तथा इसकी नियमित समीक्षा की जाए।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments