HomeUttarakhandAlmoraश्रद्धांजलि: विधायक जीना का निधन अपूरणीय क्षति, शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि अर्पित, शोक...

श्रद्धांजलि: विधायक जीना का निधन अपूरणीय क्षति, शोक व्यक्त, श्रद्धांजलि अर्पित, शोक संवेदनाओं का तांता

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं सल्ट विधानसभा से विधायक सुरेन्द्र जीना के आकस्मिक निधन से यहां पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त शोक की लहर फैली है। शोक संवेदनाओं का तांता लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में शोकसभा की और जीना के निधन को भाजपा और जनपद अल्मोड़ा की अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने स्व. जीना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की।
अल्मोड़ा—पिथौरागढ़ क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा, अल्मोड़ा के विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्यमंत्री रेखा आर्या, द्वाराहाट विधायक महेश नेगी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने सुरेंद्र जीना के निधन के पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना में कहा है कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा ने सल्ट के विधायक सुरेंद्र जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी शोक संवेदना कहा है कि स्व. जीना ने अपने मृदुल व्यवहार और सदैव क्षेत्रीय जनता के दुख—दर्द का साथी बनकर लो​कप्रियता हासिल की। उन्होंने स्व. जीना को श्रद्धांजलि दी है।
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में गांधी पार्क पर भाजपा कार्यकताओं ने शोकसभा कर विधायक सुरेंद्र जीना के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भाजपा जनता पार्टी अल्मोड़ा ने एक कर्मठ, जुझारू एवं होनहार युवा नेता खो दिया है। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जीना के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री महेश नयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विपिन भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, जिलामंत्री नरेन्द्र प्रसाद, जिला कोषाध्यक्ष तुषारकान्त साह, मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र साह, सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, मण्डल अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, प्रकाश बिष्ट, धर्मवीर आर्या, विनीत बिष्ट, राहुल वोहरा, मनोज जोशी, रिक्खू साह, राजीव गुरूरानी, अजय वर्मा,

संजय बिष्ट, मीना भैसोड़ा, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, हरीश पंत, जीवन चन्द्र गुप्ता, रवि कुमार, आनन्द कनवाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, गिरीश खोलिया, कृष्ण बहादुर, सुन्दर जोशी, शरद गुरूरानी, संजय जोशी, लोकेश कालाकोटी, पंकज वर्मा, मनीष जोशी, पंकज बिष्ट, हयात गिरी, राजेन्द्र सत्याल, अमिल बिष्ट, मुकुल कुमार, पियूष कुमार, गणेश बगड़वाल, नवीन बिष्ट, नवीन कनवाल, तारा पाठक, भाष्कर जोशी, रोहित पाण्डे, निखिल टम्टा, भानु बिष्ट, कनक पंत, ललित देवड़ी, दीपक डालाकोटी, अमित मेहरा, रक्षित पंत, नीरज बिष्ट, दीपक भण्डारी, जितेन्द्र चुफाल, मोहित गड़िया, रविन्द्र रावत, गौरव रावत, भानु पंत, पंकज फर्तियाल, दीपक तिवाड़ी, तेजस बिष्ट, पवन मेहरा, चन्दन बहुगुणा, दीपक बिष्ट, सूरज टम्टा, हरीश बिष्ट आदि कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments