HomeBreaking Newsपुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, मोस्ट वांटेड विनय त्यागी सरेराह छलनी...

पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग, मोस्ट वांटेड विनय त्यागी सरेराह छलनी !

ADVERTISEMENTS

CNE REPORTER, लक्सर (हरिद्वार): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट ले जाए जा रहे मोस्ट वांटेड अपराधी विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट (ACJM Court) में पेशी के लिए ला रही थी। जब पुलिस की गाड़ी लक्सर ओवरब्रिज पर पहुंची, तो वहां ट्रैफिक जाम लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गाड़ी पर गोलियों की बौछार कर दी।

घायल बदमाश हायर सेंटर रेफर

फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस विनय त्यागी को लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि विनय त्यागी पर लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे 40 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दुस्साहसिक हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। एसपी देहात ने बताया:

“जाम का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग की, जिसमें विनय त्यागी को दो से तीन गोलियां लगी हैं। पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।”

गैंगवार की आशंका?

जब एसपी देहात से पूछा गया कि क्या घायल बदमाश का संबंध सुनील राठी गैंग से है, तो उन्होंने फिलहाल इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments